नई दिल्ली: एनएमडीसी ने लर्निंग एंड डेवलपमेंट के माध्यम से बिजनेस एक्सीलेंस के लिए आयोजित 18वें बीएमएल मुंजाल अवॉर्ड्स में पीएसयू श्रेणी में उपविजेता पुरस्कार हासिल किया है।
बीएमएल मुंजाल अवॉर्ड्स की टीम ने यह प्रतिष्ठित पुरस्कार एनएमडीसी के सीएमडी अमिताभ मुखर्जी को व्यक्तिगत रूप से प्रदान किया।
एनएमडीसी ने सोशल मीडिया वेबसाइट ‘एक्स’ पर लिखा, “यह सम्मान लर्निंग एंड डेवलपमेंट, क्षमता निर्माण और उत्कृष्टता की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए एनएमडीसी की निरंतर प्रतिबद्धता को मान्यता देता है।”







