नई दिल्ली: रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के द्विदलीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रतिनिधि ब्रायन मस्त ने किया, जो हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी के अध्यक्ष हैं।
बातचीत में भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी के बदलते स्वरूप पर चर्चा हुई। इसमें दोनों देशों के बीच रक्षा औद्योगिक और तकनीकी सहयोग को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।

रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बताया, “बातचीत भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी के बदलते स्वरूप पर केंद्रित रही, जिसमें रक्षा औद्योगिक और तकनीकी सहयोग पर विशेष जोर दिया गया।”







